नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक में आज भारत के लिए अच्छा दिन रहा है। आज भारतीय जैवलिन थ्रोअर्स सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ गोल्ड अपने नाम किया, बल्कि इतिहास भी रच दिया। उन्होंने सोमवार को पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही भारत के नाम अब 7 पदक हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुमित आंतिल का ये थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये दूसरा स्वर्ण पदक है। सुमित से पहले अवनि लखेरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड दिलाया। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता।
गौरतलब है कि सुमित ने आज जो रिकॉर्ड ब्रेक किया है वो पहले भी सुमित के ही नाम था। यानि सुमित ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। #TokyoParalympics pic.twitter.com/NHWhbDKFvP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2021
PM मोदी ने दी बधाई
Our athletes continue to shine at the #Paralympics! The nation is proud of Sumit Antil’s record-breaking performance in the Paralympics.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
Congratulations Sumit for winning the prestigious Gold medal. Wishing you all the best for the future.