छत्तीसगढ़, राजनांदगांवः– राजनांदगांव जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की के एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म के शिकार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युतवी देर रात पहले अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बाइक सवार 3 युवक पहुंचे तो नाबालिग प्रेमी छात्रा को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने लड़की से सामूहिक कुकर्म किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 15 साल की छात्रा का स्कूल में ही साथ पढ़ने वाले लड़के से प्रेम प्रसंग है। प्रेमी ने 15 अगस्त देररात गांव के पास ही सूनसान जगह पर छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। लड़की उससे मिलने पहुंची तो वहां लड़के ने दुष्कर्म किया। इसी बीच जब बाइक की आवाज आई तो लड़का उसे छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद लड़की अकेले ही घर जाने लगी। तो रास्ते से बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिया और धमकाकर दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची।पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई।
पीड़िता की मां उसे लेकर गातापार थाने पहुंची। वहां आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं युवकों लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा (27) को गिरफ्तार कर लिया है।